छत्तीसगढ़

नितिन नबीन होंगे छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रभारी

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी बदल दिए गए हैं। अब नितिन नबीन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नितिन इससे पहले प्रदेश के सह प्रभारी रह चुके हैं। वहीं कोंडागांव से विधायक लता उसेंडी को ओडिशा का सह प्रभारी बनाया गया है। इसे लेकर शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं।

अभी तक छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी ओम माथुर के पास थी, लेकिन वह विधानसभा चुनाव के बाद से ही एक्टिव नहीं थे। लोकसभा चुनाव में भी सारी कमान नितिन नबीन ने अपने हाथ में ले रखी थी। पार्टी ने उन्हें प्रदेश में चुनाव प्रभारी बनाया था। बताया जा रहा है कि ओम माथुर फिलहाल दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं।

जारी किया गया आदेश।
जारी किया गया आदेश।

पहले जानिए कौन हैं नितिन नबीन, जिन्हें मिली कमान

नितिन नबीन बिहार सरकार में मंत्री हैं और भाजपा के दिग्गज नेता नबीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं।नितिन चार बार बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को बड़े अंतर से हराया था। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं।

साल 2023 में उन्हें पहली बार छत्तीसगढ़ भाजपा का सह प्रभारी बनाया गया था। तब ओम माथुर प्रभारी थे। नितिन नबीन की हालिया उपलब्धि विधानसभा और फिर लोकसभा में छत्तीसगढ़ में भाजपा को जीत दिलाना रही है। भूपेश बघेल और कांग्रेस के दोबारा चुनाव जीतने के सपने को चूर-चूर करने में नबीन की रणनीति ने अहम योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button