छत्तीसगढ़

Black Saturday:छत्तीसगढ़ में 3 हादसों में 9 दोस्तों की मौत

कोरिया-छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शनिवार रात तेज रफ्तार दो बाइक आमने-सामने टकरा गए..टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सोनहत थाना क्षेत्र  में हुई इस घटना लोगो को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। ​सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल एक युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है

छत्तीसगढ़ के बालोद और कोरबा में शनिवार को 6 दोस्तों की मौत हो गई। - Dainik Bhaskar
छत्तीसगढ़ के बालोद और कोरबा में शनिवार को 6 दोस्तों की मौत हो गई।

घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बाइक में सवार होकर 5 लोग बैकुंठपुर जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक आमने सामने टकरा जाती है।

:कोरबा-बालोद-छत्तीसगढ़ के बालोद और कोरबा में शनिवार को 6 दोस्तों की मौत हो गई। बालोद में तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़ी कार से जा भिड़ी, जिससे 3 दोस्तों की मौत हो गई। वहीं कोरबा में तेज रफ्तार ने बाइक सवार 3 दोस्तों को उड़ा दिया, जिससे तीनों की जान चली गई।बालोद में मरने वालो  में पीयूष साहू 17साल  अनिल साहू 18साल और विकास ठाकुर 22साल  शामिल हैं। जबकि कोरबा में ननकू उर्फ अखलेश्वर 18 साल , आदित्य धोबी 21साल  और सूरज कंवर 21साल  की जान गई है। सड़क हादसे में 4 दिन में 40लोगों की मौत हुई है।

बालोद जिले में सड़क हादसे में जिन 3 दोस्तों की मौत हुई है।सभी होली के दुसरे दिन शनिवार रात  बाइक पर सवार होकर घूमने निकले थे। तेली टोला गांव से अपने घर लौट रहे थे, तभी खड़ी ट्रक से उनकी बाइक जा टकरा गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें एक नाबालिग था। बताया जा रहा है कि रात में अंधेरा होने के कारण सामने खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया, जिससे हादसा हुआ।2 मृतक साहू परिवार से और एक ठाकुर परिवार से थे। आज पोस्टमॉर्टम के बाद तीनो का अंतिम संस्कार किया गया ।

 दूसरा हादसा शनिवार को कोरबा जिले के जटगा चौकी इलाके में हुआ। सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। होली के दूसरे दिन सुबह तीनों एक ही बाइक में सवार होकर किसी काम से निकले थे। इसी दौरान खोडरी के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भयावह थी कि कार भी बुरी तरह डैमेज हो गई, एक ही गांव बरबसपुर स्कूल बस्ती के रहने वाले तीन बचपन के दोस्त  जटगा की तरफ जा रहे थे। तभी हादसा हो गया,इस हादसे में  2 लोगों मौके पर मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button