Sunday, March 1, 2026
Homeछत्तीसगढ़मैं हु रायपुर का डॉन … कहकर इंजीनियर को घर से उठाया,...

मैं हु रायपुर का डॉन … कहकर इंजीनियर को घर से उठाया, मारपीट कर भागे बदमाश, 7 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस का एक और संगीन मामला सामने आया है, जिसमें संगठित गिरोह ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अपहरण कर बेरहमी से पिटाई की और पूरी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला बोरियाकला स्थित रिद्धिसिद्धि अपार्टमेंट का है जहां रविवार देर रात यह हैरान कर देने वाली घटना घटी।पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार पहले सख़्ती से खातिदारी की फिर जुलूस निकालकर.कोर्ट में पेश किया .कोर्ट के आदेश पर  सभी को जेल भेज दिया गया है।

रायपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से मारपीट करने वाले बदमाशों का बदमाशों का पुलिस ने जुलूस निकाला।

रायपुर का खुद को डॉन बताने वाले बदमाशों का पुलिस ने आज जुलूस निकाला….। जुलूस में आरोपियों के सिर के बाल ट्रिमर से कटे दिखे….। वहीं चारों तरफ क्राइम ब्रांच और पुलिसकर्मी लाठी पकड़े नजर आए…..। इन बदमाशों की चाल भी लड़खड़ाती दिखाई दी…। इससे साफ है कि पुलिस ने बदमाशों से सख़्ती से पेश आई है…। बदमाशों ने नशे के लिए पैसे मांगते हुए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बेरहमी से पीटा था।इन बदमाशों के खिलाफ मुजगहन पुलिस ने हाफ मर्डर समेत आधे दर्जन धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 7 बदमाशों को कोर्ट के आदेश के बाद जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात की है। बदमाश युवक ने नशे के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर पंकज कुमार सिंह से पैसे की मांग की थी। पंकज ने पैसे देने से इनकार कर दिया। बदमाश पैसे नहीं देने की बात से नाराज थे और मौका पाते ही देर रात पंकज सिंह के घर पर पथराव किया। घर में घुसे और उसे मारते हुए बाहर निकाला और फिर बाहर भी उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित पंकज सिंह बोरियाकला इलाके की रिद्धि सिद्धि लोटस पार्क सोसाइटी का रहने वाला है। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित थाने में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाने पहुंचे।

पंकज ने बताया कि मारपीट करने वाला युवक अमन बंजारे उसका पड़ोसी है। मारपीट करने के दौरान युवकों ने पंकज को धमकी दी थी कि पुलिस से शिकायत करोगे तो इससे बुरा हाल होगा। वहीं, शिकायत के बाद मारपीट करने वाले 2 नाबालिग समेत 7 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है……।सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के बाद आरोपी खुद को डॉन माफिया भी बता रहे हैं….। सोशल मीडिया पर अमन डॉन गैंग के नाम से वीडियो बनाकर वायरल किया गया था …। कुछ दिन पहले भी ऐसे बदमाशों ने मारपीट कर वीडियो बनाकर वायरल किया था।

बता दे की जब ममले की जानकारी  रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंहको हुई तो । एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी शुरू की और कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी अमन बंजारे सहित राघव पटेल, साजन बंजारे, अनिल कुमार, प्रियांशु चंद्र और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गाए बदमाशो में २ कांकेर और 1कोरबा का रहने वाला है ..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments