Homeछत्तीसगढ़महिला टीचर ने हेडमास्टर को चप्पल से पीटा...VIDEO:स्कूल में फर्नीचर हटाने पर...

महिला टीचर ने हेडमास्टर को चप्पल से पीटा…VIDEO:स्कूल में फर्नीचर हटाने पर भड़की शिक्षिका

गौरेला पेंड्राo  छत्तीसगढ़ में एजुकेशन डिपार्मेंट में आए दिन उटपटांग खबरें आती रहती है, ऐसी ही एक खबर छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा जिले के धनौली शासकीय स्कूल की सामने आई है. यहां एक महिला टीचर ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के सामने.गुंडई करते हुए  हेड मास्टर की चप्पल से पिटाई कर दी।

टीचर अर्चना टोप्पो पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप।

बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर पहले दोनों के बीच विवाद हुआ..।इस दौरान अर्चना टोप्पो ने हेड मास्टर भीष्म त्रिपाठी को चप्पल से पीट दिया मामला धनौली शासकीय प्राथमिक शाला का है..।

इस दौरान हेड मास्टर भीष्म त्रिपाठी ने चप्पल से पिटाई का वीडियो भी बनाया है , जिसमें अर्चना टोप्पो उनके साथ बदसलूकी करती नजर आ रही हैं वह कह रही हैं कि सर मैं मार दूंगी, तमीज से बात करिए।

दरअसल, कल 17 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है इसके लिए स्कूल को  मतदान केंद्र बनाया गया है। वोटिंग की तैयारियों को लेकर हेडमास्टर ने स्कूल का फर्नीचर एक तरफ रखवाया था  इसी दौरान  सहायक शिक्षिका अर्चना टोप्पो वहां पहुंची और फर्नीचर हटाए जाने से नाराज होकर विवाद करने लगीं…। अर्चना टोप्पो और भीष्म त्रिपाठी में विवाद इतना बढ़ गया कि महिला टीचर ने हेडमास्टर को चप्पल उठाकर पीट दिया।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अर्चना टोप्पो हेडमास्टर को धमकाते कह रहीं हैं मैं मार दूंगी सर आपको  तमीज से बात किया करिए…। मैंने आपसे मेरी क्लास की किताब रखने को कहा था, आपने वहां क्या किया है? । इस पर हेडमास्टर कह रहे हैं कि मैं ऑफिस में क्यों रखवाऊं, व्यवस्थित रखवा रहा हूं तो क्या दिक्कत है?

वे अर्चना टोप्पो से कह रहे हैं कि कक्षा में बूथ की जिम्मेदारी मुझे मिली है आपका सामान दूसरे कमरे में रखवा रहा हूं, तो क्या दिक्कत है? । वहीं एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्चे भी कहते नजर आ रहे हैं कि महिला टीचर ने चप्पल पीटा है।

हेडमास्टर नेजो  वीडियो बनाकर संकुल के अधिकारियों को भेजा है जांच में मारपीट की बात सही निकली है टीचर द्वारा  हेडमास्टर से अभद्र व्यवहार किए जाने कि बात भी सामने आई है । प्रधानपाठक भीष्म त्रिपाठी ने मामले की शिकायत गौरेला थाना और कलेक्टर से की है।

मामले में थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने कहा कि थाने में शिकायत की गई। हमारी टीम जांच कर रही है। विभागीय जांच के लिए प्रतिवेदन मांगा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments