महासमुंद में गुरुवार की शाम सेंट्रल GST ने गुटखा और पटाखा व्यापारी के घर पर छापा मारा। करीब 15 सदस्य टीम दोनों ही व्यापारी के यहां दस्तावेज खंगाल रही है। करोड़ों के लेनेदेन की बोगस बिल और टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है।
महासमुंद शहर के MG रोड पर स्थित तुषार एजेंसी और कृष्णानी एजेंसी में शाम करीब साढ़े 7 बजे सेंट्रल GST की टीम ने छापा मारा। टीम ने कारोबारी के यहां पहुंचते ही दुकानों के शटर आधा बंद कर जांच शुरू कर दी।

