छत्तीसगढ़

रायगढ़ में SDM के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट.. भाजयुमो नेता पुलिस की हिरासत में, घरघोड़ा का मामला..

रायगढ़: जिले के घरघोड़ा थाना इलाके में भाजपा के युवा विंग के नेता का जिले में पदस्थ अनुविभागीय दंडाधिकारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करना महंगा पड़ गया। घरघोड़ा पुलिस ने अफसर की शिकायत के बाद आरोपी युवा नेता को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के घरघोड़ा अनुविभाग में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर दुर्गा प्रसाद अधिकारी बतौर एसडीएम तैनात है। कुछ समय पहले इलाके के ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता अजीत गुप्ता ने एसडीएम के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया था।

वही इस पोस्ट की जानकारी जैसे ही एसडीएम को मिली, उन्होंने इसकी शिकायत घरघोड़ा थाने में की। एसडीएम की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवा नेता अजीत गुप्ता को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button