Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़कोरबा में युवक पर जंगली सुअर का हमला,,एंबुलेंस पहुंची न वन-अमला,

कोरबा में युवक पर जंगली सुअर का हमला,,एंबुलेंस पहुंची न वन-अमला,

कोरबा कोरबा जिले के बालको वन परिक्षेत्र के सतरेंगा क्षेत्र में एक आदिवासी युवक पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। वह शनिवार सुबह जंगल में वनोपज संग्रह कर रहा था.. उसी समय कुछ शिकारी तीर-धनुष से जंगली सुअर का शिकार कर रहे थे। शिकारियों के तीर लगने से आक्रोशित सुअर ने झाड़ी में वनोपज बीन रहे प्रताप पर हमला कर दिया। सुअर ने अपने नुकीले दांत से प्रताप के सीने के दाहिने हिस्से पर वार किया।शिकारी घायल प्रताप को वहीं छोड़कर भाग गए

जंगल में मौजूद अन्य ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। 108 एम्बुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। वन विभाग की टीम भी मौके पर नहीं पहुंची।रिजन घायल प्रताप को मोटरसाइकिल से कोरबा स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। वर्तमान में प्रताप का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि सुअर के दांत का हमला सीने के दाहिनी तरफ हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments