छत्तीसगढ़

भिलाई में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार 2 दोस्तों की मौत,1घायल, इंस्टा वीडियो बनाने निकले थे

भिलाई -भिलाई पावर हाउस में बीती रात एक बड़ा हादसा हुआ है। तीन नाबालिग दोस्त बाइक से इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बनाने निकले थे तभी अचानक उनकी बाइक बैलेंस बिगड़ गया और उनकी बाइक खड़ी पिकअप में घुस गई हादसे में 2 दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं, 1 दोस्त घायल हुआ है। घायल आदित्य ने बताया कि तीनों दोस्त एक बाइक में बैठकर पार्टी करने जा रहे थे। बाइक हर्ष चला रहा था। आदित्य पीछे बैठा था और इंस्टा के लिए वीडियो बना रहा था।

जानकारी के अनुसार जय बसोड 17 साल हर्ष मेश्राम 16 साल और आदित्य चौहान 16 साल तीनों दोस्त हैं। शुक्रवार की रात एक बाइक से मस्ती करते हुए भलाई से खुर्सीपार की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक उनकी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। पहले उनकी बाइक बगल से गुजर रही एक दूसरी बाइक से टकरा गइ.  इसके बाद उनकी बाइक खड़ी पिकअप में घुस गई।

बताया जाता है हादसे में जय ओए हर्ष का सिर फट गया उनकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं आदित्य उनके ऊपर गिरने के कारण बच गया हालांकि उसे भी चोटे आई है.. लेकिन उसकी हालत ठीक बताई जा रही है…।

पुलिस के पहुंचने के बाद तीनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया .. अस्पताल पहुंचते ही परिजनों की सीख पुकार सुनाई देने लगी।बताया जाता है कि जय बसोड अपने पिता प्रकाश के साथ धूमल बजाने का काम करता था घटना के कुछ देर पहले वह एक शादी पार्टी से धूमल बजाकर लौटा था …पिता ने जय और उसके भाई को 50-50 रुपए दिए इसके बाद जय मां को बोलकर निकला कि वह पार्टी मैं जा रहा है कुछ देर बाद सूचना मिली उसका एक्सीडेंट हो गया है।..

हर्ष, जय और आदित्य को सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने का इतना शौक था कि तीनों कभी घर से निकल जाते थे। बीते 16 अप्रैल को भी वो लोग पूरी रात टाउनशिप के अलग-अलग सेक्टर में घूम-घूमकर वीडियो बना रहे थे।

पुलिस ने उनके मोबाइल से वो विडियो लिया है । पूछताछ में आदित्य ने बताया भी वो लोग 16 अप्रैल की रात सेक्टर 4, सेक्टर 6 व अन्य जगह वीडियो व रील्स बना रहे थे।सुपेला पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आदित्य से पूछ रही है कि हादसा कैसे हुआ और वो लोग इतनी रात में कहा जा रहे थे। आज को दोनों शवों का पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button