Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

मिथुन और सिंह राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी, जानें बाकी राशि वालों का हाल

आज 5 जनवरी का राशिफल

मेष-आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आपका किसी पार्टनर से कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपकी संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। दोस्तों के साथ आप कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको राजनीति में किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा।
वृष –आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने टारगेट को पूरा करना होगा। कुछ विशेष व्यक्तियों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आपके भाई व बहनों से यदि किसी बात को लेकर खटपट पर चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं। आप व्यापार में कोई परिवर्तन ना करें, नहीं तो बाद में आपको कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए किसी नए काम को करने के लिए रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई चिंता चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप किसी से धन बहुत ही सोच विचारकर ले। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कुछ कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। आपको आलस्य को दूर भगाना होगा। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपकी किसी से कोई बहसबाजी हो सकती है।
कर्क –आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। व्यापार में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। परिवार में यदि संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। किसी काम को लेकर आपको योजना बनाकर चलना होगा। आपके बिजनेस में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button