छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 2 सड़क-हादसे में 4 मौत,महासमुंद में 2 भाई समेत 3 की मौत

रायपुर.बिलासपुर-छत्तीसगढ़ में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। महासमुंद में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर से 3 युवकों की मौत हो गई। वहीं बिलासपुर-रायपुर रोड पर तेज रफ्तार इनोवा कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हैं।

पहला मामला महासमुंद के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां 2 सगे भाई और उनके एक साथी की जान गई है, जबकि बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में भीषण हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसमें एक युवक कार से उछलकर सड़क पर घसीटते दिख रहा है।

बिलासपुर-रायपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां डिवाइडर से तेज रफ्तार कार टकरा गई। - Dainik Bhaskar

दरअसल, बिलासपुर की घटना रविवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि पंकज छाबड़ा, जैकी गेही और आकाश चांदनी, तीनों चकरभाठा निवासी हैं। संडे एंजॉय करने के लिए बिलासपुर आए थे। देर रात पार्टी के बाद करीब 2 से 3 बजे के बीच वे अपनी इनोवा (CG 10 BK 2221) से चकरभाठा लौट रहे थे।

इस दौरान गुरु नानक ढाबा के पास तेज रफ्तार में चल रही इनोवा अचानक डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी बेकाबू होकर हवा में उछल गई। कार के दरवाजे खुल गए और तीनों युवक बाहर फेंका गए। जैकी गेही गाड़ी से बाहर गिरा और डिवाइडर के पास लगे लोहे के एंगल से जा टकराया

इस दौरान कार सवार जैकी गेही के सीने, कंधे और सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आकाश चांदनी (चालक) और पंकज छाबड़ा भी सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में वे भी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीनों युवकों के कार से बाहर गिरने के बाद भी इनोवा की रफ्तार नहीं रुकी। बेकाबू कार आगे जाकर छोटा हाथी वाहन से टकराई, फिर 4-5 बार पलटने के बाद ढाबे के बाहर खड़ी नई अर्टिगा कार से जा टकराई। अर्टिगा में बैठा चालक भी घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग तुरंत दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन घायलों को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद हालात को नियंत्रित करते हुए गाड़ियों को हटाया गया।

दूसरा मामला- महासमुंद में 2 सगे भाई समेत 3 की मौत

वहीं महासमुंद जिले के ग्राम शेर में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। ग्राम शेर के वरूण नायक (22) और केवल नायक (19) अपने दोस्त तीरथ दीवान (19) के साथ बाइक से महासमुंद गए थे।

इस दौरान रात करीब 9:30 बजे वापस लौटते समय महासमुंद-राजिम रोड पर उनकी बाइक एक ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सिटी कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। हादसे के बाद से ट्रैक्टर ड्राइवर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बता दें कि महासमुंद जिले में पिछले 9 दिनों में कई सड़क हादसों में 13 लोगों की जान जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button