Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
शिक्षा

मुख्यमंत्री मिले खरगे से, छग में जीत का दिया भरोसा

रायपुर। नई दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात का मुख्यमंत्री ने एक्स पर फोटो साझा करते हुए लिखा कि पांच राज्यों के चुनाव में अथक परिश्रम किया है।

उनकी ऊर्जा हमारे लिए प्रेरणादायक है। मैंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के प्रति अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक बार और आश्वस्त किया। इससे पहले बघेल में 10 जनपथ जाकर सोनिया गाँधी, प्रियंका गांधी से भी सौजन्य मुलाकात की। बघेल, खडग़े के 50 वर्षों के राजनीतिक जीवन पर लिखी गई किताब के विमोचन में शामिल होने गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button