छत्तीसगढ़

रायपुर बस स्टैंड में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग

रायपुर पुलिस ने गुरुवार को भाठागांव बस स्टैंड में सरप्राइज चेकिंग की। पुलिस ने निगम अफसरों के साथ मिलकर बस ड्राइवर और टिकट एजेंटों को यात्रियों से किसी भी तरह की बदसलूकी नहीं करने की चेतावनी दी है। पुरानी बस्ती CSP राजेश देवांगन ने सभी की बैठक भी ली।

टिकरापारा पुलिस की टीम के साथ सीएसपी राजेश देवांगन और निगम के अफसर सरप्राइज चेकिंग करने भाटागांव स्थित बस स्टैंड पहुंचे। यहां उन्होंने यात्रियों से लगातार हो रही बदसलूकी की शिकायतों के बाद बस ड्राइवरों और टिकट एजेंटों को चेतावनी दी। उन्होंने ऐसी शिकायत दोबारा आने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

इसके अलावा बस स्टैंड में बेवजह घूम रहे असामाजिक तत्वों और बस स्टैण्ड में नशा कर विवाद करने वालों देखते ही सख्त हिदायत दी। उन्हें कानूनी कार्रवाई को लेकर भी चेताया। साथ ही निगम के अफसरों ने वहां मौजूद यात्रियों से समस्या जानकर दूर करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button