छत्तीसगढ़शिक्षा

CG.NEWS:शराब घोटाला…विजय भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार:2 साल पहले ED की रेड के बाद से फरार था कारोबारी

रायपुर-छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ACB-EOW की टीम ने शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है उसे रायपुर लाया जा रहा है साथ ही EOW की टीम ने दुर्ग-भिलाई में भाटिया के 6 से भी  ज्तादा ठिकानों पर छापा मारा है कार्रवाई चल रही है।

जानकारी के मुताबिक EOW के अधिकारी सुबह 6 बजे 2 अलग अलग गाड़ियों में ACB-EOW के 7 अधिकारी भिलाई नेहरू नगर स्थित भाटिया के घर पर पहुंचे उसके बाद से अधिकारी लगातार छानबीन कर घर में रह रहे लोगों से पूछताछ कर रहे है….।  बताया जा रहा है कि घर के नौकरों को काम करने की छूट दी गई है, लेकिन उनसे भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के साथ महिला पुलिस भी मौजूद है। भाटिया के घर पर 2 साल पहले ED ने छापेमारी की थी, तब से वह फरार चल रहा था। लंबे समय बाद EOW की गिरफ्त में आया है।

गौरतलब है की छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में 12 दिन पहले ACB और EOW ने 39 जगहों पर छापेमारी की थी। इसमें दुर्ग-भिलाई के अलावा धमतरी और महासमुंद में ये कार्रवाई की गई थी । छापेमारी में 90 लाख रुपए की राशि, सोना-चांदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए थे ।

ACB और EOW की कई टीमें चार गाड़ियों में सुबह 4 बजे भिलाई पहुंची। एक टीम हाउसिंग बोर्ड स्थित आम्रपाली अपार्टमेंट में अशोक अग्रवाल के घर पहुंची। दूसरी टीम नेहरू नगर में बंसी अग्रवाल और विशाल केजरीवाल के यहां दबिश दी। वहीं खुर्सीपार में विनय अग्रवाल के यहां दस्तावेजों की जांच हुई।

शशराब कारोबारी विजय भाटिया को गिरफ्तार के बाद अब यह माना  जा रहा है जल्द ही कुछ और भी गिरफ्तारिया होगी .विजय भाटिया को गिरफ्तार कर रायपुर लाया जा रहा है..बियुरो रिपोर्ट VCN टाइम्स दुर्ग .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button