छत्तीसगढ़

नाबालिग बॉयफ्रेंड से संबंध बनाने के बाद लड़की की मौत, 10 दिन पहले हुई थी मुलाकात, गर्लफ्रेंड भी थी नाबालिग

पटना:राजधानी पटना से एक दिहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल यहां एक नाबालिग लड़की की बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़का भी नाबालिग है और दोनों की मुलाकात 10 दिन पहले ही हुई थी। बॉयफ्रेंड से संबंध बनाने के बाद लड़की को ब्लीडिंग होने लगी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान लड़की ने दम तोड़​ दिया। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दी है और आगे की कर्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला जक्कनपुर थाना क्षेत्र का है। बताया गया कि लड़का और लड़की की जहानाबाद स्टेशन पर 10 दिन पहले मुलाकात हुई थी। लड़के ने शुक्रवार को लड़की को पटना बुलाया था। फिर करबिगहिया क्षेत्र में स्थित अपने दोस्त के घर ले गया। वहां पर लड़का और लड़की दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। तभी लड़की को बहुत तेज ब्लीडिंग (खून निकलना) होने लगी। इसे देखकर लड़का घबरा गया। वह उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा।

वहीं, लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। जब लड़की को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जक्कनपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि फर्द बयान आने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

लड़की के दादा ने बताया कि उसने पांचवीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद उसने स्कूल जाना छोड़ दिया था। उसके पिता बढ़ई मिस्त्री हैं। वह अपने पिता के पास जहानाबाद जाने के लिए बोलकर घर से निकली थी। वह पटना कैसे पहुंच गई इसकी परिवार वालों को जानकारी नहीं है। पुलिस ने जिस लड़के को पकड़ा है, उसे भी परिवार में कोई नहीं जानता है। दादा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब वह पटना पहुंचे तो पोती के मरने की जानकारी हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button