छत्तीसगढ़

बीजापुर एनकाउंटर अपडेट: तीन जिलों की फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 12 नक्सली ढेर, बढ़ सकती है संख्या

बीजापुर\सुकमा: छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के बीजापुर सुकमा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. ये मुठभेड़ गुरुवार सुबह 9 बजे से हो रही है. मिली जानकारी के मुताबिक अभी भी जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. दोनों ओर से रुक रुककर फायरिंग हो रही है. इस बात की भी जानकारी मिली है कि मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए हैं, लेकिन अब तक 12 नक्सलियों के मारे जाने की ही पुष्टि हुई है.

बीजापुर के अंतर्गत पुजारी कांकेर और मारुडबाका के जंगलों में मुठभेड़ चल रही है. साउथ बस्तर एरिया के जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गुरुवार सुबह डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केंद्रीय रिजर्व पुलिस कोर्प की ज्वाइंट फोर्स नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी. सुरक्षा बलों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. तब से मुठभेड़ जारी है.

 गुरुवार देर रात तक बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 12 नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया है. सुबह सुबह मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में 17 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है. जगदलपुर से मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर आईजी सुंदरराज पी और सीआरपीएफ आईजी पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button