छत्तीसगढ़

1 जनवरी 2025 तक इस राज्य में कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं होगा, जानिए वजह

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में आगामी 7 दिनों के भीतर होने वाले सभी मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है. 26 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी 2025 तक 7 दिनों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने राजकीय शोक घोषित किया है.

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राजकीय शोक : छत्तीसगढ़ शासन ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राज्य में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा. राजकीय शोक की अवधि के दौरान 1 जनवरी 2025 तक राज्य के सभी शासकीय भवनों और अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. साथ ही इस अवधि में राज्य में किसी भी प्रकार के मनोरंजन या सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button