Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़Durg police ने रुपयों से भरी दो स्कॉर्पियो पकड़ी: 6 करोड़ 60...

Durg police ने रुपयों से भरी दो स्कॉर्पियो पकड़ी: 6 करोड़ 60 लाख कैश बरामद।.4 गिरफ्तार.पूछताछ जारी..

दुर्ग -छत्तीसगढ़ की दुर्ग जिले के पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए करोड़ों रुपए से भरी दो स्कॉर्पियो से 6 करोड़ 60 लख रुपए कैश बरामद किए हैं। शनिवार सुबह पुलिस ने शक के आधार पर दोनों गाड़ियों को रोक कर जांच की इस दौरान कार में की सीट और डिग्गी में कैश छुपाए हुए थे। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। दोनों गाड़ियों में कुल 4 व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने सारे पैसे बरामद कर पैसे गिनने के लिए मशीन लगाई गई थी। युवकों से भी पूछताछ जारी है। फिलहाल कैश किसका है और कहां ले जाया जा रहा था, इस बारे में कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

6 करोड़ 60 लाख रुपए कैश के साथ आरोपी पकड़े गए हैं।

 

कार से इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने जानकारी आयकर विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दी है। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इतनी बड़ी यह रकम किसी बड़े नेटवर्क या चुनावी माहौल के साथ हवाला से जुड़ी हो सकती है। आयकर विभाग जांच में जुटा है। भारी भरकम मात्र में मिले रुपयों की खबर के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ थाने में इकट्ठा हो गई और मामले की चर्चा पूरे क्षेत्र में होने लगी।फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है

ASP सुखनंदन राठौर ने बताया कि भारी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद पुलिस-आयकर विभाग की संयुक्त टीम इस रकम के स्रोत और इस्तेमाल की जांच कर रही है।

आपको बता दे लगभग एक महीने पहले छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में  चेकिंग के दौरान एक कार से 4 करोड़ 4 लाख 50 हजार रुपए कैश मिला था.  इस मामले में कार सवार गुजरात के 2 युवक को हिरासत में लिया गया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments