छत्तीसगढ़

महिला ने थप्पड़ मारा, पंच ने दे दी जान:सुसाइड नोट में लिखा-अपमानित हूं, मुझे नहीं जीना, फंदे पर लटका मिला शव

रायगढ़ जिले में एक गांव की पंच ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसे महिला ने थप्पड़ मारा था। जिसके चलते वह परेशान हो गया था। इसके कुछ देर बाद उसका शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। शख्स ने मरने के पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमें उसने अपमानित महसूस करने की बात लिखी है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

रैरूमा चैकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम भालू पखना निवासी समयनाथ मांझी(48) में वार्ड पंच था। गुरुवार शाम को अपने पड़ोसियों के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था। वह सब से बात कर रहा था। उसी समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रभा एक्का वहां पहुंची और समयनाथ से विवाद करने लग गई।

इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button