छत्तीसगढ़

चौथी मंजिल से कूदकर क्लर्क ने दी जान: सुबह ड्यूटी करने आया, अचानक लगाई छलांग

रायपुर- नवा रायपुर में एक सीनियर क्लर्क ने अपने ऑफिस की चौथी मंजिल से कूद कर खुदकुशी कर ली। जमीन पर टकराकर उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में युवक के कूदने का 7 सेकेंड का लाइव वीडियो भी आया है। जिसमें वह रेलिंग को पार करते और कूदते हुए दिखाई दे रहा है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

युवक की पहचान 35 साल के नरेश साहू के तौर पर हुई है। वह नवा रायपुर के पर्यावास भवन में वरिष्ठ सहायक लेखा के पद पर काम करता था। शुक्रवार को वह रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंचा फिर 10 बजकर 40 मिनट पर बाहर निकला। इसके बाद इमारत की चौथी मंजिल के रेलिंग के पास पहुंच गया।

क्लर्क की जमीन पर गिरते ही सिर फटने से मौत हो गई है।
क्लर्क की जमीन पर गिरते ही सिर फटने से मौत हो गई है।

गिरने पर चीखने की आई आवाज

चौथे माले पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर साफ दिख रहा है कि नरेश चल कर रेलिंग के पास पहुंचता है और उसे पार करता है। इसके बाद वह छलांग लगा देता है। सिर फटने से नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नरेश गिरने के दौरान जोरदार चीखा भी था। उसके नीचे गिरते ही ग्राउंड फ्लोर में मौजूद लोग हड़बड़ा गए।

जमीन पर गिरने और खून बहता देख लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेजा है। हालांकि पुलिस को युवक की जेब से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस युवक के ऑफिस स्टाफ और परिवार से पूछताछ कर रही है। इस हादसे के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

राखी थाना प्रभारी अजीत सिंह राजपूत से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक नवा रायपुर में नौकरी करता था और पचपेड़ी नाका में अपने परिवार के साथ रहता था। 3-4 साल पहले उसकी शादी हुई थी और एक बच्ची भी है। मृतक मूल रूप से सुपेला भिलाई का रहने वाला था। पुलिस को आशंका है कि युवक घरेलू विवाद की वजह से परेशान था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button