Homeछत्तीसगढ़CGBSE 10 वीं में जे. बी. पब्लिक स्कूल का जलवा, पल्लवी साहू...

CGBSE 10 वीं में जे. बी. पब्लिक स्कूल का जलवा, पल्लवी साहू ने मारी बाज़ी:स्कूल का शानदार रिजल्ट, 90%+ अंकों से छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास

तिल्दा नेवरा

तिल्दा नेवरा  क्षेत्र के जे. बी. पब्लिक स्कूल ने इस बार भी सफलता का परचम लहराया है…विद्यालय के कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है।…

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में जे. बी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है । विद्यालय की छात्रा पल्लवी साहू ने 93.83 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया…।वहीं याशिका बिदलानी ने 92.66 प्रतिशत और रूपाली वर्मा ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर शानदार सफलता हासिल की…।इसके अलावा लकी ध्रुव, पुष्कर वर्मा, काव्या वर्मा, पूरब निषाद और काशिश पात्रे ने भी बेहतरीन अंक प्राप्त किए…इस वर्ष विद्यालय का कुल औसत परिणाम 70.86 प्रतिशत रहा…जबकि 80 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की।…

खास बात यह रही कि RTE योजना के अंतर्गत पढ़ाई कर रहे छात्र पूरब निषाद ने 81.33 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में सातवां स्थान प्राप्त किया…यह सफलता यह साबित करती है कि संसाधनों की कमी के बावजूद मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।…

विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो -सामाजिक विज्ञान में 98 अंक का उच्चतम स्कोर दर्ज हुआ…।जबकि गणित, अंग्रेजी, विज्ञान और हिंदी में भी कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।…

विद्यालय की प्राचार्या प्रमोदा परीदा और शिक्षकगणों ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है…विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेल, ध्यान और नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाता है…जिससे छात्र हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए तैयार हो रहे हैं…।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments