छत्तीसगढ़

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में नई कुलपति का विरोध:ABVP ने ‘लवली शर्मा गो बैक’ के नारे लगाए,

खैरागढ़-  खैरागढ़ जिले के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में नई कुलपति की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राजभवन ने 9 अप्रैल 2025 को प्रोफेसर लवली शर्मा को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इस नियुक्ति का विरोध शुरू कर दिया है। परिसर में ‘लवली शर्मा गो बैक’ के नारे लग रहे हैं। एबीवीपी का आरोप है कि लवली शर्मा ने ग्वालियर के मानसिंह तोमर विश्वविद्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान कई अनियमितताएं की थीं।

छात्र संगठन का कहना है कि शर्मा ने अपने रिश्तेदारों को विश्वविद्यालय में लाभ पहुंचाया। उन पर विश्वविद्यालय से भारत माता की तस्वीर हटवाने का भी आरोप है। इसी कारण उन्हें ग्वालियर विश्वविद्यालय से हटाया गया था।

एबीवीपी ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर यह नियुक्ति रद्द नहीं की गई तो वे प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे। छत्तीसगढ़ बंद का भी ऐलान कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय में इस समय संगीत की बजाय विरोध के स्वर गूंज रहे हैं। खैरागढ़ का यह शांत शहर एक बार फिर सियासी गतिविधियों का केंद्र बन गया है।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब खैरागढ़ विश्वविद्यालय विवादों में आया हो। पिछली सरकार के समय पद्मश्री ममता चंद्राकर को कुलपति नियुक्त किया गया था। लेकिन उनका कार्यकाल भी लगातार विरोध और विवादों से घिरा रहा।

सत्ता बदलने के बाद 21 जून 2024 को उन्हें पद से हटा दिया गया और संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर को कार्यवाहक कुलपति बनाया गया था। इसके बाद महीनों तक विश्वविद्यालय बिना स्थायी कुलपति के ही चला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button