Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

मेष, कन्या और मकर समेत दो राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 22 सितंबर का राशिफल
मेष-आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। यदि कोई शारीरिक समस्या लंबे समय से घेरे हुए थी, तो कष्टों में कमी होगी। आप अपने बढ़ते खर्चों को कम करने की कोशिश करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी को धन उधार देने से पहले पूरी जांच पड़ताल करें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें।
वृष-आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सारहना होगी। बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिससे छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। परिवार में यदि किसी कलह को लेकर आपका मन परेशान चल रहा था, तो आज वह वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर होता दिखाई दे रहा है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। पिताजी से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। यदि आप किसी बात को लेकर सोच विचार कर रहे थे, उसमें ढील ना दें। कार्यक्षेत्र में किसी की बातों में ना आए, नहीं तो वह आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे और जल्दबाजी में किए गए काम से आपको नुकसान हो सकता है। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है।
कर्क-आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। यदि आप किसी भूमि, मकान दुकान आदि की खरीदारी की प्लानिंग कर रहे थे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन काम में निवेश आप बहुत ही सोच विचार कर करें और बिजनेस में यदि आपने किसी को पार्टनरशिप में रखा था, तो वह आपको धोखा दे सकता है। बिजनेस में बहुत बड़ा दावेदार बन सकता है, इसलिए आपको उनकी चाल को समझना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथियों को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।
सिंह –आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद में जीत दिलाने वाला रहेगा। यदि आप किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आप अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। कोई काम आप बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे समय रहते पूरी करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आपको किसी विरोधी की चाल को समझना होगा, नहीं तो वह आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं।
कन्या –आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके अंदर मेल जोल की भावना बढ़ेंगी और राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से जाना जाएगा। उनकी छवि और निखरकर आएगी। व्यवसाय में आपको कोई बहुत बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है और आपके अंदर प्रेम व स्नेह का भाव बना रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी।
तुला –आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और अपने किसी मित्र से आपको अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज किसी तीसरे व्यक्ति के कारण मन मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संतान की तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तो उन्हे परीक्षा में जीत हासिल होती दिख रही है।
वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है, इसलिए आप किसी को बिना सोचे समझें ना बोले। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय ना लें, नहीं तो उसमें बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करें, तभी आगे बढें, नहीं तो आपको परिवार के किसी सदस्य से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। व्यापार में आपको रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button