Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

5 October Ka Rashifal: मेष, सिंह और कन्या राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता, आर्थिक परेशानियां भी होंगी दूर

आज 5 अक्टूबर का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, तभी आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकेंगे। आपको कमाई के अच्छे स्रोत मिलने वाले हैं। आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मन में यदि किसी बात को लेकर संशय चल रहा है, तो उसके लिए आप अपने परिवार में बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

वृषभ –आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को खुश करने के लिए नए-नए तरीके अपनएंगे। आपकी अपने बॉस से किसी बात को लेकर बहस बाजी हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई भी जरूरी जानकारी शेयर न करें। आपको अपने कामों को लेकर सोच विचार अवश्य करना होगा।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। यदि आप धन संबंधी समस्याओं को लेकर परेशान थे, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपके बिजनेस में आप बदलाव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई काम मिलने से अपने सहयोगियों से भी बातचीत करनी होगी, तभी वह काम पूरा हो सकता है। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
कर्क –आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि देख परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन बिजनेस में आप थोड़ा सोच समझकर ही किसी के साथ साझेदारी करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपके जीवनसाथी की आपसे कुछ खटपट होने की संभावना है, इसीलिए यदि कोई ऐसी स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें सूझबूझ दिखाएं और मामले को संभाल ले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button