
पुलिस के मुताबिक शवों की स्थिति से आत्महत्या का मामला लग रहा है। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल पुलिस प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या और अन्य एंगल से जांच कर रही है। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।युवती कौन थी, इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। न तो गांव में कोई उसे पहचानता है, न ही आस-पास के इलाकों में उसकी कोई जानकारी मिली है।
लटोरी पुलिस चौकी प्रभारी अजय गुप्ता ने बताया कि आसपास के थाना और चौकी क्षेत्रों में शव मिलने की जानकारी दी गई है। सोशल मीडिया में भी फोटो वायरल कर पहचान की कोशिश की जा रही है। युवक के परिजन भी युवती की पहचान नहीं कर सके हैं।

