छत्तीसगढ़

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्टेशन चित्र प्रदर्शनी:तंबाकू इस सदी का सबसे कड़ा राक्षस, इसके इस्तेमाल से हर साल 80 लाख लोगों की होती है मौत

तिल्दा-नेवरा रेलवे स्टेशन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर शुक्रवार को प्रजापिता ब्रह्मा-कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से स्थानीय टिकट घर के सामने तंबाकू निषेध चित्र प्रदर्शनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में ब्रह्माकुमारीज द्वारा लोगों को तंबाकू और उसके उत्पादों के सेवन से दूर रहने का अनुरोध किया गया। प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। ब्रह्माकुमारीज द्वारा तंबाकू सेवन से सामाजिक, शारीरिक तौर पर होने वाले दुष्प्रभावों को चित्रों के माध्यम से लोगों को बताया गया।

प्रदर्शिनी का शुभारम्भ  दीप प्रजालित करके किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से रेलवे टिकट काउंटर के अफसर  रवीन्द्र जी, आरपीएफ के अधिकारी तथा संस्था की ब्रह्माकुमारी कांति बहन व् अन्य सेवादारी उपस्थित रहे.

चित्र प्रदर्शनी में तम्बाकू, शराब या डिजिटल गैजेट्स के नशे से लोगो को बढ़ावा मिला है,उन्हें नशा खोरी से निकलने में राजयोग अभ्यास की भूमिका बताई गई है। मुझे कुछ सकारात्मक चीजो में संलगन होकर नशे से ध्यान हटया जा सकता है जैसे बाहरी खेल खेलना, संगीत बढ़िया यंत्र या गायन या नृत्य के द्वार,भजन मंडली या योग व्यायाम के माध्यम से खुद को व्यस्त रख सकते हैं. संस्था द्वार सिखाए जा रहे राजयोग ध्यान से अनेको ने कैसे हर प्रकार के नशे से मुक्ति पा सके यह भी जानकारी दी गई। राजयोग ध्यान से मन पीआर संयम क्रम आंतरिक शक्ति को बढाकर कोई भी बुरी आदत प्रति विजय प्राप्त की जा सकती है,यह आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग संस्थान द्वारा निःशुल्क सिखाया जाता है।

प्रदर्शनी में बताया गया कि तंबाकू के अंदर 4000 प्रकार के केमिकल पाए जाते हैं, जिसमें 400 केमिकल हमारे शरीर को डायरेक्ट नुक्सान करते हैं। देश में सबसे ज्यादा मृत्यु का करण भी तम्बाकू सेवन ही है जिससे प्रतिदिन 2500 से 3000 लोग मृत्यु को प्राप्त करते हैं. एक सिगरेट पीने से इंसान की उम्र 6 मिनट कम हो जाती है।नशा करने वालों में से 90% लोगों की उम्र 25 साल से कम है। जिसे पता चलता है कि लोग जागृति के अभाव में ही व्यासनो के शिकार होते हैं।
प्रतिष्ठा बढ़ाने का जरिया या मित्रों का दबाव घर में चल रहे तनाव या किसी दुख घटना को भुलाने के लिये लोग नशा प्रवृत्ति में शामिल हो जाते हैं. परन्तु यह केवल एक अस्ताई समाधान हो सकता है जो कि अनेक नुक्सानों को साथ ले आता है। ध्यान से अपनी इच्छा शक्ति को बढ़ाना ज्यादा है, उच्चित खर्च रहित प्रभाव और स्थायी समाधान है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button