छत्तीसगढ़

ज्वेल थीप तीन बहनो ने मिलकर उड़ाई 26 लाख की ज्वेलरी; 4 पकड़ाए

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर के बिल्हा में एक नामी ज्वेलर्स की दुकान से सोना चुराने वाली तीन महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा है, यह तीनों महिलाएं रिश्ते में ममेरी -फुफेरी बहने हैं. इनके पास से 26 लाख रुपए से भी अधिक की ज्वेलरी चांदी और 4 लाख नगद जप्त किए हैं।महिलाओं के साथ एक महिला का पति भी पकड़ा गया है जो चोरी का सोना बाजार में बेचता था।
जानकारी के मुताबिक ज्वेल थीफ येह तीनों बहनें जब भी किसी दुकान में चोरी करने जाती थी तो कर का उपयोग करती थी। दुकान के सामने कार रुकती थीं.. महिलाएं उतरकर सीधे दुकान जाकर सोने की खरीदी करने के बहाने मलिक के साथ वहां के वर्करो को उलझाए रखती थी। बताया जाता है कि ये  तीनों बहनें बिल्हा में स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स की नियमित ग्राहक थी.. और अक्सर कार में सवार होकर शॉपिंग के लिए पहुंचती थी .और मौका मिलते ही सोने चांदी के गहने पार कर देती थी। इन तीनों बहनों के द्वारा चोरी का यह सिलसिला पिछले 3 साल से चल रहा था। मजेदार बात तो यह है कि जब भी ये महिलाएं दुकान पहुंचती थी तो संचालक बड़े ही आव भाव के साथ उनकी खातिरदारी करता था.. क्यों कि इन महिलाओं का व्यवहार भी काफी अच्छा था।

आखरी बार  जब यह महिलाएं ज्वेलरी खरीदने आई तो उनके जाने के बाद दुकानदार को लगा कि दिखाए गए जेवर से कुछ ज्वेलरी कम है तब सीसीटीवी चेक किया जिसमें महिलाएं गहने  चोरी करते हुए नजर आई।

उसके बाद जब  बीते 6 अप्रैल को जब संजना साहू खरीदारी के बहाने दुकान पहुंची तो दुकान संचालक ने उसे बातों में उलझा रखा और पुलिस को सूचना  देकर पुलिस को बुला लिया.

पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया पूछताछ में उसने बेहतरीन निवासी अपनी बहन सीमा साहू, लगरहा निवासी अनीता साहू के साथ मिलकर गहनों की चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों महिलाओं के साथ उनके पति को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर महिलाओं ने चोरी करने की बात को स्वीकार कर ली।

बाद में जांच करने पर उनके पास से 230 ग्राम सोने के जेवरात डेढ़ किलो चांदी और 4 लाख 47 हजार रुपए नगद नागद जप्त किए गए।

डीएसपी अनीता के  बताएं अनुसार चोरी किए गए जेवर बेचने का काम आरोपी महिलाओं के पति करते थे पुलिस का दावा है कि इस मामले में कई आरोपी फरार है पुलिस के मुताबिक उसने चोरी का सोना कई अलग-अलग दुकानों पर बेचा है जिनकी पकड़ में आने के बाद चोरी के और भी गहने बरामद होने की संभावना है।

हालांकि पुलिस की कार्यवाही से पुलिस पर भी सवाल उठ रहा है लोगों का कहना है कि पुलिस ने चोरी के केस में तीन महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही चोरी के जुएवार खरीदने वालों को ना तो कहीं नाम सामने आया है और ना ही उन पर कोई कार्रवाई की गई है जिसके चलते चोरी के इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button