शिक्षा

बड़े दिन क्रिसमस के उपलक्ष्य में, मसीही समाज ने निकाला क्रिसमस जुलूस

मसीही समाज शोभा यात्रा में सांता क्लॉस ने बाटी टॉफियां,घरों व चर्च को सजाया गया
क्रिसमस जुलूस में फरिश्ते बन बच्चों ने दिया प्यार और अपनत्व का संदेश,

तिल्दा नेवरा -मसीही समाज की ओर से क्रिसमस की तैयारी शुरू होने के साथ घरों सहित चर्च में सजावट के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है, इसके साथ ही प्रभु यीशु के आगमन को लेकर भी युवा सहित समाज के लोगों में उत्साह नजर आ रहा है, शुक्रवार को मसीही समाज के लोगों की ओर से रैली निकाली बच्चों ने फरिश्तों का रूप धरकर शहर वासियों को एकता और अपनात्व का संदेश दिया |सेंट थोमा चर्च.फास्टर सुषमा कुमार.एवं एजी चर्च.के फास्टर अजय मसीह तत्वाधान मेंनिकले गए क्रिसमस जुलूस में मसीह समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए ..।

जुलुस निकलने के पहले दोनों चर्च सेंट थोमा चर्च और एजी चर्च में प्रार्थना हुई उसके बाद फास्टर सुषमा कुमार,फास्टर अजय मसीह के अगुवाई में जुलुस निकला गया,इस दौरान सेंटो क्लास के वेश में युवा टाफिया बाटते चल रहे थे,जुलूस के दौरान यीशु के जन्म झांकी बाइबल की घटनाओं पर आधारित झाकियाँ शामिल हुई, इस दौरान प्रभु यीशु की महिमा का गीतों की गूंज से वर्णन किया गया।

मिशन कॉलोनी स्थित सेंट थामाम चर्च से शुरू हुआ जुलूस, मावली माता चौक से होते हुए, दीनदयाल चौक, स्टेशन चौक दुर्गा मंदिर, हेमू कालानी चौक, कपड़ा मार्केट, से नेवरा पहुचा,यह से जुलुस वापस होकर चर्च में आकर समाप्त हुआ, इस बीच जुलूस का कई जगहों पर स्वागत किया गया,फास्टर सुषमा कुमार ने प्रार्थना कर स्वागत करने वालों के दीर्घायु की कामना की।

वेसली वाणी ने बताया की जुलुस में झांकियों के माध्यम से देश प्रेम का संदेश भी दिया गया  देश प्रेम की भावना, देश की रक्षा सहित अनेक रूप में शामिल हुए बच्चों ने जुलूस के पूरे मार्ग पर क्रिसमस फादर सांता क्लॉज ने बच्चों को टाफिया भी बाटी. डा.उमेश सुना ,अलका सुना,मिस्टर वाघमारे. एम डी,बेक,अमित वाणी. प्रणव सिंह.अनूप रवानी,सगीता जोहस,सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button