छत्तीसगढ़

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, जमकर मारपीट.. 4 घायल, 1 गंभीर

बलौदाबाजार-छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जमीन विवाद को लेकर 2 गुटों में मारपीट हो गई। डोंगरा गांव में खेत में काम कर रहे परिवार को पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से खूब मारा। इसका वीडियो भी सामने आया है।वीडियो में 3 युवक डंडा, फावड़ा लेकर आते दिखे और जमकर मारपीट की। मामला लवन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है एक परिवार खलिहान की भूमि में मिट्टी भराई का काम कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी परिवार ने विरोध करते हमला कर दिया ।

मारपीट में बीच बचाव करने आई महिला भी घायल हुई है।

विवाद बढ़ने पर पड़ोसी परिवार ने लाठी, डंडे और फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। घटना बुधवार 4 जून की है। एक ग्रामीण ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, बुधवार को संतराम वर्मा और उसका परिवार सुखदेव वर्मा, त्रिदेव वर्मा, पुन्नी बाई, अनुपा बाई जमीन पर मिट्टी डालने पहुंचे थे। इस जमीन पर परिवार के मुताबिक उनका कब्जा है।इसी दौरान जमीन के पास ही रहने वाले खिलेश्वर वर्मा बाहर निकले। उन्होंने मिट्टी डालने से मना किया क्योंकि घर के सामने जमीन होने के चलते वे अपना हक बता रहे थे।

इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा तो खिलेश्वर वर्मा अपने पिता राम कुमार वर्मा, पत्नी सरोज वर्मा, भाई कुशल वर्मा के साथ दूसरे गुट से मारपीट करने लगे।बताया जा रहा है कि, ये घास भूमि है। जिस पर कब्जा का मतलब है कि किसी जमीन पर जो घास, झाड़ और अन्य वनस्पति उगती है, उस पर अपना अधिकार जमाना। यह भूमि आमतौर पर सरकारी या सार्वजनिक भूमि होती है। फिलहाल ये जमीन किसकी है ये मामला कोर्ट में है।

वीडियो में हमलावर परिवार लाठी-डंडों से हमला करता दिख रहा है। सभी घायलों को पहले प्राथमिक उपचार दिया गया। फिर जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया। एक गंभीर घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है।लवन थाना प्रभारी अमित पाटले ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। तीन पुरुष और दो महिला हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खिलेश्वर वर्मा और उसकी पत्नी सरोज को पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जबकि राम कुमार और कुशल वर्मा घायल हैं जिसका बलौदा बाजार जिला अस्पताल में भर्ती है।वही दूसरा पक्ष में संत राम वर्मा, सुखदेव वर्मा, त्रिदेव वर्मा पुन्नी बाई, अनूपा बाई के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज किया गया है। सुखदेव, अनूपा, त्रिदेव घायल है जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button