छत्तीसगढ़

हार की संभावना वाले विधायकों का टिकट कट सकता है,माथुर ने दिया संकेत

बिलासपुर। भाजपा के छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी ओम माथुर का बड़ा बयान सामने आया है। विधानसभा चुनाव में जीतने योग्य कैंडिडेट्स को ही टिकट दिया जाएगा। उन्होंने इशारा किया कि, चुनाव में हार की संभावना वाले विधायकों का टिकट कट सकता है। छत्तीसगढ़ में सीएम का चेहरा भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।छत्तीसगढ़ में सीएम का चेहरा कौन होगा इसका निर्णय न मैं कर सकता हूं न यहां की टीम कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी अनुशासन के साथ काम करती है। यह किसी व्यक्ति परिवार या समाज की पार्टी नहीं है। पार्टी का सिस्टम बना हुआ है। यह सब सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करता है। कई जगह चेहरा घोषित करके चुनाव लड़े हैं और कई जगह बिना सीएम के चेहरे पर चुनावी मैदान में उतरे हैं। सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड जो भी निर्णय करेगा छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उसका पालन करेंगे। चुनाव में हर राज्य का अपना अलग फार्मूला लागू होता है, यह जरूरी नहीं कि हम जहां जीते हैं, उस फार्मूले को दूसरे राज्य में लागू किया जाए। गुजरात और उत्तरप्रदेश की परिस्थितियां अलग थी और छत्तीसगढ़ की परिस्थिति अलग है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button