छत्तीसगढ़

खेत गए किसान पर शेर ने किया हमला..इलाज के लिए सिम्स किया गया रेफर

तखतपुर’

तखतपुर में धान की फसल की रखवाली करने खेत गए किसान पर आज सुबह शेर ने हमला कर दिया. शेर के पंजे और दांत से किसान के सिर, कंधे और हाथ में गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए सिम्स रेफर किया गया है. शेर की आमद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर पदस्थ डॉ शैलेंद्र शुक्ला ने  टाइगर बाइट की पुष्टि भी की है

जानकारी के अनुसार ग्राम कठमुण्डा निवासी किसान शिवकुमार जायसवाल (47) पिता जनक जायसवाल गांव के  राजू सिंह ठाकुर के कठमुण्डा के तुरतुरिया  खार स्थित प्लांट को अधिया लेकर खेती-बाड़ी का काम करता है वहीं आज सुबह करीब 6 बजे रबी फसल में ट्यूबवेल चालू कर पानी डालने के लिए खेत की ओर जा रहा था तभी  पुलिया के दोन्द में छिपे शेर की दहाड़ने की आवाज आई और पलट कर देखा तो शेर ने उस पर  हमला कर दिया हमले से बेहोश हुआ किसान होश में आने पर परिजनों को फोन के जरिए शेर के हमले की जानकारी दी.

मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के गाड़ाघाट का है, परिजन घायल को उपचार के लिए तखतपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सिम्स, बिलासपुर रेफर किया गया. पूरे वाकये वन विभाग की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है. विभाग को क्षेत्र में शेर की मौजूदगी की भनक तक नहीं है. सूचना पर वन विभाग एवं पुलिस विभाग के टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं..

वीसीएन टाइम्स टेकचंद कारड़ा तखतपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button