छत्तीसगढ़

सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश विदेश की 10 बड़ी खबरें

 छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अंतिम संस्कार को लेकर जमकर बवाल हुआ है। सोमवार को 1हजार की भीड़ चर्च पहुंची और जमकर तोड़फोड़ की। लोगों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है। विवाद हिन्दू और ईसाई समुदाय के लोगों के बीच है। जामगांव के रहने वालेईसाई धर्म अपनाने वाले युवक सोमलाल राठौर का  बीमारी के कारण निधन हो गया। 27 जुलाई को गांव में ही परिजनों ने शव को दफना दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। सोमवार को ग्रामीणों का विरोध हिंसक हो गया। बवाल के बीच दफनाए गए शव को एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी के कब्र खोदकर लाश निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है।
शव दफनाने के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा,
गुजरात के सूरत शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. कापोद्रा इलाके में एक पति ने पत्नी पर नाजायज संबंध का शक कर इंसानियत को शर्मसार कर दिया. जेल से छूटकर आए पति ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे मारने की कोशिश की. महिला के हाथ-पैर बांधकर उसे तापी नदी में फेंकने की कोशिश कीगंभीर रूप से घायल महिला ने किसी तरह भागकर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने चारों आरोपियों को कुछ घंटों में गिरफ्तार..कर लिया .घटना के एक दिन पहले आरोपी गणेश राजपूत ने पत्नी को डंडे और हथौड़े से बेरहमी से पीटा.था

अवैध संबंध के शक में पति ने दोस्तों से करवाया पत्नी का गैंगरेप h

दुर्ग में केरल की 2 कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली में संसद के बाहर प्रदर्शन हुआ है। मिशनरी सिस्टर्स को धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को केरल से विपक्ष के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा- छत्तीसगढ़ में 2 कैथोलिक ननों को उनकी आस्था के कारण निशाना बनाकर जेल भेज दिया गया। यह न्याय नहीं, बल्कि भाजपा-RSS का भीड़तंत्र है।

छत्तीसगढ़ में 2 नन की गिरफ्तारी…संसद के बाहर प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ की रीपा योजना में गड़बड़ी पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। शासन स्तर पर हुई जांच के बाद रायपुर संभाग आयुक्त ने 3 पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है। वहीं, 3 तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ को शो-कॉज नोटिस जारी किया है।दरअसल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने रीपा योजना में अनियमितताओं की जांच की थी। जांच में नियमों की अनदेखी, भंडार क्रय नियम का उल्लंघन और तकनीकी परीक्षण के बिना मशीन खरीदने जैसी गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं। इन गड़बड़ियों को लेकर रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे ने कार्रवाई के आदेश दिए।

रीपा योजना में गड़बड़ी…3 पंचायत सचिव सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में तहसीलदार संघ 17 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिवसीय कलम बंद हड़ताल पर चले गए हैं. तहसीलदारों की इस हड़ताल से तहसील ऑफिस में कामकाज प्रभावित हुआ है. तहसीलदारों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी तो आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे.संघ की माने तो अभी उनकी तीन दिन की सामूहिक हड़ताल शान्तिपूर्ण तरीके से हैछत्तीसगढ़ रसोईया संघ भी अपनी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चला गया है. रसोईयों का कहना है उन्होंने 300 रुपए से काम करना शुरू किया था. वर्तमान में उन्हें 2000 रुपये मासिक मानदेय मिलता है, जो कि जीवनयापन के अनुसार से बहुत ही कम है.

छत्तीसगढ़ में हड़ताल, तहसीलदारों ने बंद किया काम

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के पति को गैती से वार कर हत्या कर दी .. मर्डर के वक्त मृतक की पत्नी भी मौजूद थी. चेहरे और सीने पर गंभीर चोट के निशान है हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग निकला मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अमरनाथ केवट है वह कोर्ट में सोनार गांव का रहने वाला है वही अमरनाथ केवट की पत्नी का बॉयफ्रेंड युवराज केवट रिश्तेदार है वह मुंगेली जिले के चार गांव गांव का रहने वाला है यह पैसे से राजमिस्त्री है

गर्लफ्रेंड के पति का मर्डर

देशभर में डिजिटल अरेस्ट के जरिए करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले पांच अंतरराज्यीय आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रायपुर रेंज की पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत की है ,,ठगों ने विधानसभा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से 2 करोड़ 83 करोड रुपए की ठगी की थी पीड़िता सोनिया हंसपाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात मोबाइल नंबरों से कॉल कर आरोपियों ने खुद को दिल्ली साइबर बिग का अधिकारी बताया था उसे धमकाते हुए व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया।

यूपी के तो ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगे के 3 करोड़

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक ने नाबालिक छात्रा का किडनैप कर उससे रेप किया है ,छात्रा गांव में शादी समारोह में शामिल होने गई थी, आरोपी लड़की को बाइक में जबरदस्ती बिठाकर खेत की ओर लेकर गए जहां युवक ने लड़की से रेप की वारदात को अंजाम दिया, किसी को बताने पर जान से करने और परिवार को खत्म करने की धमकी देकर लडकी छोड़दिया  पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी मदद करने वाले नाबालिक दोस्त को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है मामला परस गांव थाना क्षेत्र का है

कोंडागांव में नाबालिक छात्रा का किटनेप कर रेप

छत्तीसगढ़ में समग्र शिक्षा के तहत हुई व्यवसायिक शिक्षा भर्ती को लेकर NSUI ने विभाग पर करप्शन का आरोप लगाया है। मामले को लेकर सोमवार को NSUI के कार्यकर्ताओं ने समग्र शिक्षा कार्यालय का घेराव कर दिया। करीब दो घंटे तक कार्यालय के गेट के बाहर जमकर नारेबाजी की गई।इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। बल ने कार्यालय के भीतर जाने से कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इसके बाद NSUI के कार्यकर्ता गेट के बाहर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

समग्र शिक्षा दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे NSUI कार्यकर्ता

छत्तीसगढ़ में भाजपा के कार्यकर्ताओं की नाराज़गी और आंतरिक कलह को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी सरकार और संगठन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी आदिवासियों की आवाज़ को दबा रही है।नारायणपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की नाराज़गी पर बैज ने कहा कि, बीजेपी मनुवादी पार्टी है। दो लोग बोलते हैं और पूरी पार्टी सुनती है। कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। नारायणपुर में कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल रहे हैं। सामूहिक इस्तीफे की बात कर रहे हैं। बड़े पैमाने पर बगावत के सुर देखने को मिल रहे हैं।

दीपक बैज ने भाजपा को बताया मनुवादी पार्टी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button