छत्तीसगढ़

दावेदारों को आरक्षण का इंतजार..छत्तीसगढ़ में 15-20 दिसंबर के बीच लग सकती है आचार-संहिता

रायपुर। निकाय चुनाव के लिए नाम तो बहुतों के उछल रहे हैं पर जब तक आरक्षण के चलते स्थिति स्पष्ट नहीं होगी तब तक केवल दावेदारी ही रहेगी। दावेदार भी इसीलिए सहमे हुए बैठे हैं। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के चुनाव के लिए 15 से 20 दिसंबर के बीच आचार संहिता लागू हो सकती है। निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची 11 दिसंबर तक फाइनल की जा सकती है। निकायों को लेकर जब 11 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

इसके तीन से चार दिन बाद आचार संहिता लागू हो जायेगी।  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर अध्यादेश जारी हो गया है। इसके अनुसार आरक्षण की अधिकतम सीमा 50 प्रतिशत ही रखी गई है। इससे यह ओबीसी वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक जनप्रतिनिधित्व भी मिलेगा। हालांकि, जहां एससी-एसटी की आबादी 50 प्रतिशत से ज्यादा है, वहां ओबीसी वर्ग को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button