Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में ED ने दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से उसने जज और अधिकारियों को सेट करने का भरोसा देकर 15 करोड़ रुपए लिए थे। रायपुर की स्पेशल कोर्ट में सोमवार रात ही उसे पेश किया गया।जानकारी के मुताबिक, ED की पूछताछ में सौरभ चंद्राकर ने खुलासा किया है कि अपना केस रफा-दफा कराने के लिए उसने हिमांशु को 15 करोड़ रुपए दिए थे। इसी कड़ी में ED हिमांशु से पूछताछ करना चाहती है।ED के मुताबिक हिमांशु पिछले तीन साल में कई बार दुबई गया और वहां सौरभ चंद्राकर से उसकी मुलाकात हुई थी। एजेंसी इन मुलाकातों और कथित लेन-देन की जांच करना चाहती है।

महादेव सट्टा: सौरभ से 15 करोड़ लेने वाला वकील गिरफ्तार

रायपुर के मास्टर प्लान 2031 में सड़क नेटवर्क को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जुलाई 2023 में जारी संशोधित मास्टर प्लान में हटाई गईं 11 सड़कें फिर शामिल करने की तैयारी है।इसके अलावा 23 सड़कों की चौड़ाई साल 2021 के मास्टर प्लान के अनुसार करने और 10 सड़कों का अलाइनमेंट भी पुराने स्वरूप में बहाल करने की अनुशंसा की गई है।राज्य सरकार ने इन संशोधनों के प्रस्ताव पर आम नागरिकों, जमीन मालिकों और संबंधित हितधारकों से 15 दिन के भीतर दावा-आपत्ति और सुझाव मांगे हैं।यह बदलाव शहर की बढ़ती आबादी, भविष्य की यातायात जरूरतों और सुनियोजित विकास को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। प्रस्तावित संशोधन लागू होने से पहले लोगों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया है।

मास्टर प्लान 2031 में फिर बदलेंगी रायपुर की सड़कें:2023 में हटाई गईं 11 सड़कें दोबारा जुड़ेंगी

सोशल मीडिया पर किसी की तस्वीरों और वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें अश्लील रूप में प्रसारित करने का मामला सामने आया है। एक युवती की अश्लील फोटो और वीडियो एडिट कर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट तैयार कर युवती की तस्वीरों और वीडियो को एडिट किया और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल कर दिया। इस घटना से जुड़ी शिकायत के आधार पर चिखली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के जरिए जांच की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर किसी की प्रतिष्ठा और निजता को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।

फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट से युवती की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जितेन्द्र खेतान (36) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पहले गिरफ्तार कृतिका साहू ने एक नवजात बच्ची को जितेन्द्र को बेचा था। इस मामले में अब तक 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।आजाद चौक पुलिस के मुताबिक, पहले गिरफ्तार कृतिका साहू और अन्य महिला आरोपियों से पूछताछ में जितेन्द्र खेतान का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर उसकी तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने जितेन्द्र से नवजात बच्ची के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश किया। समिति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्ची को संरक्षण के लिए मातृछाया में रखा गया है।

रायपुर में नवजात खरीद-फरोख्त केस, खरीदार गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के मशहूर आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल हो गये हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर में अपने साथ रायपुर लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि दो दिन पहले नंदकुमार साय फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके पैर में चोट आई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कल जशपुर प्रवास के दौरान उनके निवास के समीप ही एक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला था। इस दौरान वे रात में नंदकुमार साय के निवास पहुंचकर उनसे मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय घायल
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments