सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में कॉलेज प्रशासन की लापरवाही का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) कैंप में शामिल होने जा रहे करीब 100 छात्र-छात्राओं को ट्रक में भरकर ले जाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि इस ट्रक में दो शासकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थी सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक में लगभग दो शासकीय कालेज के 90 युवतियों और 10 युवकों सहित करीब 100 विद्यार्थियों को ले जाया जा रहा था। इतनी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को ट्रक में बैठाकर ले जाने की घटना ने कॉलेज प्रशासन की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
NSS जैसे शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों के शिविर में विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर विद्यार्थियों को सुरक्षित वाहन की जगह ट्रक में क्यों ले जाया गया? क्या कॉलेज प्रशासन ने परिवहन की अनुमति और सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा था?
फिलहाल इस मामले में कॉलेज प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठ सकती है।प्रतीकात्मक फोटो

