Homeछत्तीसगढ़महादेव सट्टा एप मामला: आज सौरभ चंद्राकर की पेशी, ED मांगेगी कस्टोडियल...

महादेव सट्टा एप मामला: आज सौरभ चंद्राकर की पेशी, ED मांगेगी कस्टोडियल रिमांड

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में आज आरोपी सौरभ चंद्राकर की अदालत में पेशी होगी। उसे जेल से प्रवर्तन निदेशालय (ED) प्रोडक्शन वारंट के जरिए अदालत लेकर पहुंचेगी।

जानकारी के अनुसार, सीबीआई कोर्ट से आवेदन खारिज होने के बाद ईडी ने पीएमएलए स्पेशल कोर्ट में अर्जी लगाई थी। अब ईडी अदालत में सौरभ चंद्राकर की कस्टडी रिमांड की मांग करेगी, ताकि मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और अन्य पहलुओं पर पूछताछ की जा सके।

हालांकि, सीबीआई कोर्ट में 12 नवंबर को ईडी का आवेदन खारिज होने के बाद एजेंसी ने पीएमएलए कोर्ट का रुख करने की बात कही थी। अब इस मामले में ईडी की अगली कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजरें रहेंगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments