Homeछत्तीसगढ़सोनतरा में 43.44 लाख की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वेदराम...

सोनतरा में 43.44 लाख की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, वेदराम मनहरे ने किया भूमिपूजन

अदाणी फाउंडेशन की पहल से ग्रामीणों को मिलेगी सामाजिक आयोजनों के लिए स्थायी सुविधा, ताराशिव में 282 बुजुर्गों को कंबल वितरण की भी शुरुआत

तिल्दा-नेवरा।

तिल्दा-नेवरा। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सामुदायिक विकास को नई दिशा देने की पहल के तहत ग्राम पंचायत सोनतरा में 43.44 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर की ओर से अदाणी फाउंडेशन के सौजन्य से बनने वाले इस भवन का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस निर्माण से गांव के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वेदराम मनहरे उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सोनतरा की सरपंच सुनंदा समीर वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि समीर वर्मा सहित अदाणी पॉवर की ओर से नटवर सिंह, चन्द्रप्रकाश एवं शफी अहमद मिर्जा शामिल हुए। वहीं अदाणी फाउंडेशन के प्रोजेक्ट ऑफिसर राजीव रंजन सहित अन्य सदस्य, ग्राम पंचायत के पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

गांव के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा सामुदायिक भवन

अतिथियों ने कहा कि 43.44 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह सामुदायिक भवन ग्राम सोनतरा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों को विवाह, सामाजिक समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शैक्षणिक गतिविधियों एवं अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक और स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। इससे ग्रामीणों को विभिन्न आयोजनों के लिए स्थान की समस्या से भी राहत मिलेगी।

शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता पर भी फोकस

अदाणी फाउंडेशन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में शीत ऋतु के आगमन को देखते हुए ग्राम ताराशिव में 282 जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल वितरण अभियान की शुरुआत की गई।

इस पहल का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को राहत पहुंचाना और उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखना है।

ग्रामीण विकास, सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़ी ये पहलें क्षेत्र में सामाजिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के साथ ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं। है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments