छत्तीसगढ़ के जशपुर में खाना मांगने की बात पर हुए विवाद में बेटे ने अपनी मां की अधजली लकड़ी से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी शराब के नशे में देर रात घर पहुंचा था। मां ने उसे दिन का खाना निकालकर खाने को कहा तो वह गुस्से में आ गया।उसने चूल्हे के पास पड़ी अधजली लकड़ी उठाकर मां के हाथ, पैर और पीठ पर कई वार कर दिए। बीच-बचाव करने आई बहन को भी उसने डंडे से पीटा। गंभीर रूप से घायल मां की इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गढ़ाटोली का है।जानकारी के मुताबिक, मृतका के पति सुरेंद्र मिंज 7 नवंबर की शाम डोडकाचौरा में एक निर्माणाधीन मकान की रखवाली करने गए थे। घर पर उनकी पत्नी वेनेदिक्ता कुजूर और बच्चे मौजूद थे।रात करीब 11 से 12 बजे के बीच उनका बड़ा बेटा रोशन मिंज उर्फ जिंदल (22) अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर घर पहुंचा। घर आते ही उसने खाना मांगा। इस पर मां ने दिन का खाना रखे होने की बात कहते हुए उसे निकालकर खाने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
खाना मांगने पर विवाद, मां को पीट-पीटकर मार डाला
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम ढहडा (डढहा) में एक आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामले में शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ एवं जांच के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजा गया है।
बिलासपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार;
रायपुर। राजधानी रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार मामला होटल वेलकम श्री की संपत्ति को लेकर सामने आया है।आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़ीं सरिता वाजपेयी ने आरोप लगाया है कि 26 अक्टूबर को नगर निगम की कार्रवाई के बाद होटल की सील खोली गई थी। इसके अगले दिन कथित तौर पर होटल का ताला तोड़कर दीपक टंडन, उनकी पत्नी बरखा टंडन और अन्य लोग परिसर में पहुंच गए।सरिता वाजपेयी ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को शिकायत देकर दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कराइ है,सरिता वाजपेयी नेसुरक्षा की मांग की है। उन्होंने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा भी किया है।
रायपुर: होटल कारोबारी के खिलाफ FIR, दीपक टंडन पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR,
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने और शादी में आ रही रुकावट दूर करने का झांसा देकर 40 साल की अविवाहित लड़की से रेप हुआ है। आरोपी ने पूजा-पाठ के बहाने युवती को नींद की दवा मिलाकर पानी पिलाया और बेहोशी की हालत में उसके साथ जबरदस्ती की।इसके बाद अपनी महिला साथी के साथ मिलकर अलग-अलग बहानों से करीब 6 लाख रुपए भी वसूल लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय युवती ने 5 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि मार्च 2026 में एक परिचित महिला के जरिए उसकी पहचान चंद्र कुमार जायसवाल (45) से हुई थी।
झाड़-फूंक से शादी रुकावट दूर करने का झांसा देकर रेप
सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से महिला सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। यहां 14 अक्टूबर को ननद और भाभी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की घटना हुई थी। मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना में दो महिलाएं पीड़ित थीं, लेकिन पुलिस ने केवल एक ही शिकायत दर्ज की।हालांकि, दोनों महिलाओं की शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और पुलिस की ओर से केवल एक शिकायत दर्ज किए जाने के पीछे क्या कारण है, इसे लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। मामले में पुलिस अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
सिंगरौली में ननद-भाभी से दुष्कर्म का मामला, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

