Homeछत्तीसगढ़ग्राहक बनकर आई महिला ने उड़ाया सोने का हार, आनंद ज्वेलर्स में...

ग्राहक बनकर आई महिला ने उड़ाया सोने का हार, आनंद ज्वेलर्स में चोरी; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

रायपुर। राजधानी रायपुर के आनंद ज्वेलर्स में सोने के हार की चोरी का मामला सामने आया है। ग्राहक बनकर दुकान पहुंची एक महिला ने बड़ी चालाकी से सोने का हार पार कर दिया। महिला की यह पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, महिला ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में पहुंची और सोने के हार देखने लगी। इसी दौरान मौका पाकर उसने एक सोने का हार गायब कर दिया। शुरुआत में दुकान संचालक को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में स्टॉक चेकिंग के दौरान एक सोने का हार गायब मिला। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें महिला की पूरी हरकत सामने आ गई।

दुकान संचालक ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान और उसकी तलाश की जा रही है।
प्रमुख हेडिंग: ग्राहक बनकर आई, सोने का हार लेकर

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments