छत्तीसगढ़ के जशपुरसे एक बेहद दर्दनाक और विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहां पांच साल के मासूम बच्चे का शव खेत में बोरी के अंदर मिला। शव कंबल में लिपटा हुआ था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बच्चे के शरीर के कई अंग गायब पाए गए हैं।इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार, ग्राम लोढ़ेनापाठ निवासी रामजीत राम का पांच वर्षीय बेटा जितेंद्र राम 5 नवंबर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। 7 नवंबर की सुबह ग्राम सन्ना में बहादुर नामक व्यक्ति के खेत में बने गड्ढे से बच्चे का शव बरामद हुआ।पुलिस ने मामले में वासुदेव उर्फ टांगनु निवासी गोरियापाठ चलनी को हिरासत में लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि संदेही और मृतक के पिता आपस में ममेरे भाई हैं। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।इस घटना में बच्चे की आंखें और किडनी गायब होने के दावे भी सामने आए हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
जशपुर में मासूम की बेरहमी से हत्या, खेत में बोरी के अंदर बच्चे का शव
रायपुर। राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब इलाके में सड़क हादसे के बाद उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब विदेशी युवक और युवती ने बीच सड़क पर विवाद शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दोनों ने नुकसान की भरपाई के नाम पर करीब 6 लाख रुपये के हर्जाने की मांग की।घटना के बाद सड़क पर काफी देर तक विवाद और हंगामे का माहौल बना रहा। युवक-युवती की इस हरकत को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बीच सड़क पर हुए इस घटनाक्रम से यातायात भी प्रभावित होने की बात सामने आ रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद नुकसान और मुआवजे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। विदेशी युवक-युवती द्वारा 6 लाख रुपये की मांग किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, हादसे में किस वाहन को कितना नुकसान हुआ और मुआवजे की मांग का वास्तविक आधार क्या था, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई और पूरे विवाद की वास्तविक वजह सामने आने का इंतजार है।
हादसे के बाद सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा! विदेशी युवक-युवती ने मचाया हंगामा,
जशपुर। दीपावली के पावन पर्व की सुबह जशपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। कुनकुरी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार यात्रियों के सुरक्षित होने की खबर सामने आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5 बजे कुनकुरी क्षेत्र के सलियाटोली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास यह दुर्घटना हुई। रॉयल बस यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहत की बात यह रही कि बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

