Homeछत्तीसगढ़बस्तर के करनपुर कैंप में जवानों के बीच पीएम मोदी ने मनाई...

बस्तर के करनपुर कैंप में जवानों के बीच पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, बस्तर फाइटर्स के साथ साझा की खुशियां

जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर रविवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर स्थित करनपुर कैंप पहुंचकर सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने बस्तर फाइटर्स सहित सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात की और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। जवानों में भी प्रधानमंत्री के साथ दीपावली मनाने को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

पीएम मोदी ने बस्तर रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए कहा था कि जिस क्षेत्र में कभी नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार है। वे वीर जवानों के बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने बस्तर जा रहे हैं।

रायपुर होते हुए दिल्ली रवाना होंगे पीएम

करनपुर कैंप में कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री के रायपुर के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है। रायपुर पहुंचने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री का यह बस्तर दौरा सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने और उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिहाज से खास रहा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments