Homeछत्तीसगढ़एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जले, दिवाली की खुशियां,मातम में...

एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जले, दिवाली की खुशियां,मातम में बदलीं

ओड़िसा के जाजपुर जिले के नालिपुर में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई। यहां बीती देर रात एक घर में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल है। त्योहार के पहले दिन हुए इस हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है। पूरे इलाके में मातम पसर गया है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू की।

एक ही परिवार के चार की मौत

पुलिस ने बताया कि यह घटना बालिचंद्रपुर थाना क्षेत्र के नालीपुर गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार घर के मालिक निजामुद्दीन की बहू तबस्सुम (42), मायके आई बेटी गुलअफ्सा (27) और उनके दो बच्चों (10 साल और आठ साल) की इस हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में परिवार का एक अन्य सदस्य भी झुलस गया है जिसकी उम्र 22 साल है।

यह घटना रात करीब 8.30 बजे हुई, जब तबसुम और गुलाबसा अपने टीन-शेड वाले घर में गैस पर परिवार के लिए खाना बना रही थीं। आशंका है कि खाना बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट हुआ होगा। उस समय घर में दो बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर जलकर राख हो गया। गंभीर रूप से झुलसे एक अन्य युवक को बचा लिया गया और इलाज के लिए बडाचाना कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) ले जाया गया। बाद में, हालत बिगड़ने पर उसे कटक के SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू की। फायर अधिकारी संतोष कुमार स्वैन ने पुष्टि की कि आग में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल भीषण आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित घर से बाहर नहीं निकल पाए, क्योंकि घर में आने-जाने के लिए केवल एक ही दरवाजा था।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments