बेकाबू कार घर की दीवार में जा घुसी, हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल; घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही का दर्दनाक मामला सामने आया है। नशे में धुत कार चालक ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया। बेकाबू कार ने एक के बाद एक कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार में जा घुसी।
इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार चालक नशे में धुत था।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
नशे में ड्राइविंग ने फिर ली दो जानें
सड़क पर नशे की हालत में वाहन चलाना किस तरह दूसरों की जिंदगी पर भारी पड़ सकता है, यह हादसा एक बार फिर इसकी गंभीर तस्वीर सामने लाता है।

