Homeछत्तीसगढ़321 दिनों से आंदोलनरत डीएड अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री बंगले पर प्रदर्शन,...

321 दिनों से आंदोलनरत डीएड अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री बंगले पर प्रदर्शन, 2300 पदों पर नियुक्ति की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डीएड (D.Ed.) अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया। गुरुवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव कर 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग उठाई।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले करीब 321 दिनों से नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हो पाया है। अभ्यर्थी शासन से नियुक्ति की निश्चित तारीख घोषित करने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी शामिल हुईं। अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजन भी आंदोलन में पहुंचे। स्थिति को देखते हुए शिक्षा मंत्री के बंगले के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को बस में बैठाकर मौके से हटाया।

अभ्यर्थियों की मांग है कि 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर सरकार स्पष्ट निर्णय ले और नियुक्ति की समय-सीमा घोषित करे। लंबे समय से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की निगाहें अब सरकार के फैसले पर टिकी हैं।

321 दिनों से आंदोलनरत डीएड अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री बंगले पर प्रदर्शन, 2300 पदों पर नियुक्ति की मां

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments