Homeछत्तीसगढ़पांच पटवारी निलंबित, प्रशासन की सख्ती से मचा हड़कं

पांच पटवारी निलंबित, प्रशासन की सख्ती से मचा हड़कं

वाड्रफनगर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में पांच पटवारियों के निलंबन की कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि नोटिस जारी होने के बावजूद संबंधित पटवारी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए थे। इसके चलते एसडीएम ने निलंबन की कार्रवाई की।

पटवारियों की हड़ताल के कारण राजस्व विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा है। किसानों से जुड़े फसल सर्वेक्षण, गिरदावरी और धान खरीदी की तैयारियों सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों पर असर पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से लगातार पटवारियों को काम पर लौटने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

प्रदेशभर में जारी है पटवारियों की हड़ताल

गौरतलब है कि पटवारी 13 अक्टूबर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। पीवी एप की व्यावहारिक समस्याओं, वेतन विसंगति और पदोन्नति जैसे मुद्दों को लेकर पटवारी आंदोलन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments