Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

करवा चौथ का व्रत पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखती हैं लेकिन जब पति की जान बचाने के लिए पत्नी अपना अंगदान कर दे तो इससे बड़ा व्रत दूसरा नहीं हो सकता।मध्य प्रदेश  की संस्कारधानी जबलपुर में करवा चौथ पर एक ऐसी ही पत्नी की कहानी सामने आई है जिसने अपने बीमार पति को लंबी उम्र देने के लिए अपनी एक किडनी पति को दे दी। करवा चौथ के दिन पति आईसीयू में एडमिट था तो किडनी देने वाली पत्नी ने आईसीयू के बाहर ही करवा चौथ की पूजा विधि विधान से की और छलनी से, आईसीयू में लेटे अपने पति को देखकर उसकी लंबी उम्र की कामना की।

जबलपुर:किडनी देकर पत्नी ने बचाई पति की जान, ICU में मनाया करवाचौथ

भिलाई में बेटी की सड़क हादसे में मौत से परिवार पहले ही गहरे सदमे में था। घर में मातम पसरा था, परिजन अंतिम संस्कार की रस्मों में व्यस्त थे और रिश्तेदार दुख बांटने घर पहुंच रहे थे। इसी दुख की घड़ी में एक महिला ने कथित तौर पर घर को निशाना बनाकर नकदी और सोने के पुराने झुमके चोरी कर लिए। परिवार को अगले दिन चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। भिलाई नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 45 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।मामला तालपुरी के बी-ब्लॉक स्थित आर्किड क्षेत्र की बिल्डिंग नंबर 11 के फ्लैट नंबर 441 का है।

अंतिम संस्कार में आई रिश्तेदार महिला ने की चोरी

कौशाम्बी में बेटी के प्रेमी के साथ घर छोड़ने और पत्नी की मौत से आहत एक पिता ने अपनी जीवित इकलौती बेटी का पिंडदान कर तेरहवीं कर दी. पिता का आरोप है कि बेटी के घर छोड़ने के सदमे से पत्नी की मौत हुई. अब उन्होंने बेटी को अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल करने का फैसला लिया है.ये मामला  संदीपन घाट थाना क्षेत्र में मूरतगंज-पल्हाना रोड का है. यहां रहने वाले राजू गुप्ता की इकलौती बेटी करीब 19 साल की है और इंटरमीडिएट की छात्रा है. परिवार में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं. उसकी शादी की तारीख भी तय हो चुकी थी, लेकिन इससे पहले ही परिवार में ऐसी घटनाएं हुईं, जिन्होंने पिता को अंदर तक तोड़ दिया.

बेटी भागी, मां की मौत; पिता ने बेटी का पिंडदान किया

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 13 साल की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि शाम को पेन खरीदने निकली बच्ची को गांव के दो लड़के डराकर एक घर में ले गए और तीसरे युवक को भी बुला लिया। तीनों पर बच्ची के साथ जबरदस्ती करने का आरोप है।उसी रात बच्ची बेहोशी की हालत में एक परिचित के घर मिली थी। डरी-सहमी बच्ची ने   मां को आपबीती बताई। इसके बाद 27 अक्टूबर को मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने BNS और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामला रनचिरई थाना क्षेत्र का है।

बालोद:13 साल की बच्ची से गैंगरेप:पेन खरीदने निकली,थी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्कूली बच्चों को आसाराम बापू की किताब बांटने के मामले में प्रिंसिपल को पद से हटा दिया गया है। पेरेंट्स ने रेप के दोषी आसाराम से जुड़ी किताब बांटने पर आपत्ति जताई थी और शिक्षा विभाग में शिकायत की थी।आरोप है कि स्कूल में बच्चों पर किताब पढ़कर परीक्षा देने का दबाव भी बनाया गया। जांच के बाद DEO नरेंद्र निरापुरे ने कार्रवाई की।मामला रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का है। किताब ‘संस्कार सरिता’ में आसाराम की तस्वीरें और उसके कथन होने की बात सामने आई है।

स्कूल में आसाराम की किताब बांटने पर प्रिंसिपल हटाए गए

छत्तीसगढ़ में सूरजपुर के मां-बेटी हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा देने के लिए जल्लाद की व्यवस्था करने की मांग उठी है। संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ के अध्यक्ष उज्ज्वल दीवान ने खुद जल्लाद बनने की इच्छा जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को पत्र लिखकर यह मांग रखी है।उज्ज्वल दीवान ने अपने पत्र में रेप-मर्डर के दोषियों कुलदीप साहू, चंद्रकांत चौधरी और रिंकू विश्वकर्मा को फांसी पर चढ़ाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यदि दोषियों को फांसी दी जाती है, तो वे बिना पैसे लिए जल्लाद बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इस पेशकश के जरिए पुलिस परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की।

मां-बेटी हत्याकांड के दोषियों को फांसी देने जल्लाद बनने तैयार

रायपुर।में साधु बाबा का भेष धारण कर पूजा-पाठ और बीमारी दूर करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने के मामले में गंज पुलिस ने आरोपी गुरदयाल सिंह को एक अपचारी बालक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत के 17 ग्राम सोने के आभूषण जब्त किए हैं। आरोपियों पर लोगों को धार्मिक आस्था और बीमारी ठीक करने का भरोसा दिलाकर अपने जाल में फंसाने का आरोप है। मामले में गंज पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

रायपुर: साधु बाबा बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार,3 लाख के गहने जब्त

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments