Homeछत्तीसगढ़खमरिया की रामा मेटालिक में हादसा: मजदूर की मौत के बाद 29...

खमरिया की रामा मेटालिक में हादसा: मजदूर की मौत के बाद 29 लाख मुआवजे पर समझौता, परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी

तिल्दा-नेवरा।;समीपस्थ ग्राम खम्हरिया में स्थित रामा मेटालिक लिमिटेड में काम के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिवार को 29 लाख रुपये का मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को योग्यता के अनुसार नौकरी उपलब्ध कराने और बच्चों की शिक्षा की उचित व्यवस्था करने पर सहमति जताई है। इसके साथ ही परिवार को पेंशन देने की बात भी कही गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर की शाम ग्राम निनवा निवासी संतोष कुमार यादव कंपनी में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके ऊपर पाइप गिरने से सिर में गंभीर चोट लग गई। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए रायपुर के ओम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां 28 अक्टूबर की सुबह उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक परिवार के पक्ष में जनप्रतिनिधियों ने रखी मांग
मजदूर की मौत की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा नेत्री शैल महेंद्र साहू, निनवा सरपंच गोविंद सारंग, नकटी सरपंच योगेंद्र बघेल, जनपद सदस्य सोनू वर्मा और जनपद सदस्य दयाशंकर निषाद रामा मेटालिक लिमिटेड पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने कंपनी प्रबंधन के समक्ष मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग रखी।
परिवार के हितों को लेकर हुई चर्चा के बाद कंपनी प्रबंधन ने 29 लाख रुपये के मुआवजे, परिवार के एक सदस्य को योग्यता के अनुसार नौकरी, पेंशन तथा बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था करने पर सहमति दी। प्रबंधन की ओर से वैस प्रेसिडेंट एच आर बलवंत सिह ने मृतक के परिजनों जन् प्रतिनिधियो के  सामने उनकी पत्नी संतोषी यादव को  28 लाख रुपये का चेक  के साथ  कफन दफन के लिए एक लाख नकद प्रदान किया गया
प्रबंधन ने जताया दुख, जनप्रतिनिधियों ने माना आभार
मजदूर की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए कंपनी प्रबंधन एच आर बलवंत सिह ने कहा कि आर्थिक सहायता के माध्यम से परिवार की मदद की जा सकती है, लेकिन मृतक को वापस नहीं लाया जा सकता। प्रबंधन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
वहीं, जिला पंचायत सभापति शैल महेंद्र साहू ने पीड़ित परिवार की मांगों पर सहमति जताने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब परिजनों को मुआवजे के साथ नौकरी, पेंशन और बच्चों की शिक्षा से जुड़े आश्वासनों के पूरा होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments