रायपुर। चलती ट्रेन में शराबखोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सिकंदराबाद एक्सप्रेस के एसी-3 कोच में रायपुर और दुर्ग के बीच कथित तौर पर शराबखोरी की गई। इस मामले में IRCTC कर्मचारियों के शामिल होने की बात कही जा रही है।
रेलवे में यात्रियों की सुविधा और व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों पर ही शराबखोरी का आरोप लगने से सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, मामले में संबंधित कर्मचारियों की पहचान, घटना की आधिकारिक पुष्टि और रेलवे प्रशासन की कार्रवाई के संबंध में जानकारी सामने आना बाकी है।
अब सवाल यह है कि चलती ट्रेन में इस तरह की कथित घटना पर रेलवे प्रशासन क्या कार्रवाई करता है?

