Homeछत्तीसगढ़रिश्वत में गाय-भैंस ही नहीं, जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी मांगा!

रिश्वत में गाय-भैंस ही नहीं, जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी मांगा!

शराब तस्करी के केस से नाम हटाने के बदले 35 हजार रुपये मांगने का भी आरोप, दरोगा पर लगे गंभीर आरोपों की जांच जारी
प्रयागराज/हिसार। रिश्वत में रुपये मांगने के मामले तो अक्सर सामने आते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में एक दरोगा पर रिश्वत के रूप में गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड कुत्ता मांगने का आरोप लगा है। मामला प्रयागराज एसटीएफ से जुड़े दरोगा रणेंद्र कुमार सिंह का बताया जा रहा है। आरोप है कि शराब तस्करी के एक मामले से नाम हटाने के बदले 35 हजार रुपये भी मांगे गए।

हरियाणा के हिसार जिले के निवासी मनवीर सिंह के अनुसार, 1 फरवरी को दरोगा ने फोन कर दो गाय भेजने के लिए कहा था। आरोप है कि उन्होंने 3 फरवरी को दो गाय भेज दीं। इसके बाद 9 फरवरी को कथित तौर पर एक और गाय और भैंस भेजने की मांग की गई।

मनवीर सिंह का आरोप है कि पशुओं के अलावा कुर्सी-मेज खरीदने के नाम पर 35 हजार रुपये और जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता भी मांगा गया। इस मामले में दरोगा पर शराब तस्करी के प्रकरण से नाम हटाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप भी लगाया गया है।मामले के सामने आने के बाद संबंधित आरोपों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments