VCN TIMES की ओर से नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना
तिल्दा-नेवरा। शक्ति की आराधना के पावन पर्व नवरात्रि के अवसर पर VCN TIMES की ओर से समस्त दर्शकों, पाठकों और क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। इस पावन पर्व पर माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने की प्रार्थना की गई है।
नवरात्रि आस्था, भक्ति और शक्ति की उपासना का पर्व है। इन नौ दिनों में श्रद्धालु मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की खुशहाली की कामना करते हैं।
VCN TIMES की ओर से इंदर कोटवानी ने सभी दर्शकों एवं पाठकों के जीवन में खुशहाली, आपसी प्रेम और सकारात्मकता बनी रहने की मंगलकामना की है। माता रानी सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हर घर में सुख-समृद्धि का वास हो।

