कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। अब तक 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की खबर है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की परमिश नहीं दी है।दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास इंदिरा चौक पर सुबह से प्रदर्शनकारी जुटने लगे। सुबह 6:30 बजे पुलिस ने उन्हें हटाया। कुछ छात्र पब्लिक टॉयलेट में छिपे थे, जहां से करीब 50 प्रदर्शनकारियों को गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली 250 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, 45 मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने और इंडिया गेट के आसपास इंटरनेट सेवा बंद रखने की जानकारी दी गई है।जबकि 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं। वहीं, इंडिया गेट के आसपास 4km के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से आज रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।
कॉकरोच पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन100 से ज्यादा हिरासत में
तिल्दा क्षेत्र के खरोरा थाना क्षेत्र मुरा में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बोरियों से भरा एक ट्रक ब्रेजा कार के ऊपर पलट गया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिल्दा-नेवरा थाना में पदस्थ रहे आरक्षक कमलेश वर्मा का स्थानांतरण सिलतरा थाना में हो चुका था और उन्होंने वहां ज्वाइनिंग भी दे दी थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वे किसी काम से खरोरा गए थे। काम पूरा कर ब्रेजा कार से लौटते समय मुरा के पास यह हादसा हो गया।बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय कार में आरक्षक कमलेश वर्मा सहित तीन लोग सवार थे। ट्रक के कार पर पलटने से वाहन बुरी तरह दब गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। हालांकि, मृतकों की पहचान और आरक्षक कमलेश वर्मा की वर्तमान स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
तिल्दा मुरा में ब्रेजा कार पर पलटा बोरियों से भरा ट्रक, दो की मौत
छत्तीसगढ़ में शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। चीफ जस्टिस कृष्णराम महापात्र की डिवीजन बेंच ने भर्ती विज्ञापन में दिव्यांगों के आरक्षण में गड़बड़ी के आरोप पर यह आदेश दिया है।याचिकाकर्ताओं का कहना है कि पूरी तरह दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ देने की व्यवस्था नहीं की गई। इससे वे भर्ती में शामिल होने के अवसर से वंचित हो गए। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।बता दें कि कुल 2,292 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों को 2 संवर्गों में बांटा गया है। ई-संवर्ग में 795 पद हैं, जबकि टी-संवर्ग में 1,497 पद हैं। सहायक शिक्षक पद के लिए लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को और शिक्षक पद के लिए परीक्षा 25 अक्टूबर को आयोजित होनी थी।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक
,राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के बीच झुंझुनूं जिले की एक महिला प्रत्याशी अपने अनोखे चुनावी वादे को लेकर चर्चा में हैं. झाझड़ गांव की रहने वाली अनीता सैनी सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं. उनके चुनाव प्रचार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गांव के कुंवारे युवाओं की शादी करवाने.का वादा करती नजर आ रही हैं. आमतौर पर चुनाव के दौरान प्रत्याशी गांव की सड़कें बनवाने, पानी-बिजली की व्यवस्था सुधारने और विकास कार्यों को लेकर वादे करते हैं. लेकिन अनीता सैनी ने एक ऐसा मुद्दा उठाया है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है. उनका कहना है कि गांव में जिन युवाओं को शादी के लिए लड़की नहीं मिल रही है, उनकी मदद करने की जिम्मेदारी भी वह उठाएंगी. वोट मांगते हुए कहती हैं कि गांव का कोई भी कुंवारा भाई ऐसा नहीं रहेगा,
“गाँव के कुंवारों को मिलेगी लुगाई, कराउंगी शादी”..
कवर्धा। गन्ना उत्पादक किसानों की मांगों को लेकर कवर्धा में जारी हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों के साथ न्याय किया जाएगा। राज्य सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखकर लगातार काम कर रही है।सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए दूसरे राज्यों की तुलना में अधिक काम किया जा रहा है। सरकार किसानों के हितों के संरक्षण और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।वहीं, कवर्धा में गन्ना उत्पादक किसानों की हड़ताल जारी रहने से उनकी मांगों के समाधान को लेकर नजरें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि किसानों की मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है और हड़ताल कब समाप्त होती है।
कवर्धा में किसानों की हड़ताल पर CM साय का बयान, बोले
राजधानी रायपुर में तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में रायपुर एम्स (AIIMS) के एक सुरक्षा कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। घटना आमानाका थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची खेल रही थी, इसी दौरान आरोपी ने उसे कथित तौर पर झांसे में लेकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।इस प्रकरण को लेकर अमित जोगी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोप लगाए थे। अब मामले में आरोपी सुरक्षा कर्मी की गिरफ्तारी हुई है।तीन साल की मासूम से जुड़ा यह मामला बाल सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
रायपुर AIIMS के सुरक्षा कर्मी पर 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
एक शख्स की कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि भीख मांगकर गुजारा करने वाले इस शख्स की 21 पत्नियां हैं. हैरानी की बात यह है कि वह मुश्किल से अपनी 8 पत्नियों के नाम ही याद रख पाता है. इस शख्स का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा हो रही है. वायरल खबर के मुताबिक, इस शख्स का नाम मोरू मियां है. दावा है कि उसकी 21 पत्नियां हैं और वह सभी के नाम याद नहीं रख पाता.उसकी कहानी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
‘मेरी 21 पत्नियां हैं, 8 के नाम याद भिखारी का वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मां दुर्गा की प्रतिमा लाते समय एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। खंडवा-बुरहानपुर हाईवे पर मोकलगांव के पास प्रतिमा ले जा रहा वाहन अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। इस हादसे में चार युवक गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि मां दुर्गा की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचा है।पालचाल क्षेत्र के श्रद्धालु और युवक बुरहानपुर से मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा लेकर खंडवा आ रहे थे। जैसे ही उनका वाहन मोकलगांव के पास से गुजरा, तभी सड़क के ऊपर से निकली हाईटेंशन पावर लाइन से प्रतिमा या उसका ढांचा छू गया। पलक झपकते ही वाहन में करंट फैल गया,
माता की प्रतिमा हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आइ
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौथना गांव में मां और बेटे की हत्या कर दी गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। यह मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का हैमृतका कमला सोनकर और उनके बेटे पर घर में घुसे आरोपी ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं परिवार की बेटी ममता सोनकर भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से डबल मर्डर
हर किसी के जीवन में कोई न कोई चीज़ ऐसी जरूर होती है जो बहुमूल्य होती है. कीमती चीज़ का अंदाजा सिर्फ कीमत से नहीं होता है. बल्कि उससे जुड़ी भावना ये भी ऐसी होती हैं जो हीरे जवाहरात से कहीं ऊपर होती है. अमेरिका के फ़्लोरिडा में महिला की 21 साल पहले गायब हुई हीरे की अंगूठी टॉयलेट शीट बदलवाने के दौरान मिली तो देखते ही महिला खुशी से रो पड़ीं. असल में वो अंगूठी उसकी सगाई की थी, लेकिन शादी से पहले ही गुम हो गई थी. खूब खाक छानने के बाद उन्होंने उसे गायब मानकर संतोष कर लिया. लेकिन घर में मरम्मत के दौरान अचानक उसे वापस देखकर वह भावुक होकर रोने लगी.
गुम अंगूठी 60 साल बाद टॉयलेट में मिली
भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने को लेकर चल रही बहस के बीच एलन मस्क ने नया पोस्ट शेयर किया है. इस बार मस्क ने भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी पर तंज कसते हुए लिखा,”डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, यह न समझ पाने के लिए कृपया मेरी विनम्र क्षमा स्वीकार करें कि भारत के असली बॉस आप हैं. स्वाभाविक रूप से, आप भारत के महान लोगों का एकाधिकारवादी शोषण जारी रखना चाहेंगे, लेकिन क्या फिर भी आप स्टारलिंक को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने पर विचार करेंगे? भारत के कई ऐसे इलाके हैं, जैसा कि सभी देशों में है, जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं है। इससे बच्चे शिक्षा के अवसरों से वंचित रह जाते हैं और छोटे व्यवसाय वैश्विक बाजार में अपना सामान बेचने का मौका खो देते हैं। स्टारलिंक उनकी जिंदगी को बेहतर बना सकता है”
मस्क ने अंबानी पर तंज कसते हुए लिखा,”डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी,

